फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mischievous elements tore down flex boards of Guru Gobind Singh in jalandhar

Jalandhar: शरारती तत्वों ने फाड़े गुरु गोबिंद सिंह के फ्लैक्स बोर्ड, सिख संस्थाओं ने किया प्रदर्शन, केस दर्ज

Fri, 05 Jan 2024 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

आरोपी इतने शातिर थे कि पहले उन्होंने फ्लैक्स बोर्ड पीछे से फाड़ने शुरू किए जिससे वे किसी को दिखे नहीं। मगर दूसरे एंगल पर लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए थे। घटना 2 जनवरी बताई जा रही है जब इस बारे में सिख समाज के नेताओं को पता चला तो उन्होंने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Mischievous elements tore down flex boards of Guru Gobind Singh in jalandhar
जालंधर में फाड़े फ्लैक्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर के लाजपत नगर में कुछ शरारती तत्वों ने रोड पर लगे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के फ्लैक्स बोर्ड फाड़ दिए। इस घटना के विरोध में सिख संस्थानों ने रोष व्यक्त किया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर धारा 295 और 34 जोड़ी है। 

विज्ञापन


सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि बोर्ड फाड़कर गुरु गोबिंद सिंह जी की फोटो जमीन पर फेंक दी गई। बेअदबी के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरु पर्व को लेकर बीते दिनों उनके द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह के फ्लैक्स बोर्ड पूरे शहर में लगवाए गए थे। इस दौरान लाजपत नगर के आसपास स्थित बोर्ड को क्षति पहुंचाई गई है। शरारती तत्वों ने फ्लैक्स बोर्ड को फाड़ डाला और गुरु जी की तस्वीरों की बेअदबी भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी इतने शातिर थे कि पहले उन्होंने फ्लैक्स बोर्ड पीछे से फाड़ने शुरू किए जिससे वे किसी को दिखे नहीं। मगर दूसरे एंगल पर लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए थे। घटना 2 जनवरी बताई जा रही है जब इस बारे में सिख समाज के नेताओं को पता चला तो उन्होंने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समाज को समझाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसे लेकर जब पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed