फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Minister Kataruchak started the development work

Jalandhar News: मंत्री कटारूचक्क ने शुरू करवाया विकास कार्य

Sat, 05 Jul 2025 08:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Minister Kataruchak started the development work
पठानकोट। विधानसभा हलका भोआ के अलग-अलग गांव में शनिवार को कई विकास कार्याें की शुरुआत करवाई। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गांव नरोट मेहरा में वाटर सप्लाई का निर्माण कार्य पूरा होने पर गांव निवासियों को समर्पित करने दौरान कहा कि हलका भोआ के गांव नरोट मेहरा में 1 करोड़ 90 लाख की लागत से तैयार वाटर सप्लाई स्कीम के अधीन 16 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है। 2 लाख लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी बनाकर दी गई है। इससे नरोट मेहरा के करीब 1300 घरों को पीने के लिए साफ पानी मिल सकेगा। इससे पहले नरंगपुर से गुजरां लाहड़ी, सिंबली से नौशहरा को जाने वाली करीब 10 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस सड़क का पिछले करीब 20 वर्षों से निर्माण नहीं किया गया था। वहीं, गांव ऐमा गुजरां में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले कम्युनिटी हाल का भी उद्घघाटन किया गया।
विज्ञापन

---
फोटो: 04 वाटर सप्लाई का शुभारंभ करते हुए मंत्री कटारूचक्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed