फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Men from Jalandhar Deported from America

US Deport: घर-जमीन बेचकर अमेरिका भेजा, वापसी की सुन गम में डूबे परिवार... पढ़ें उनकी दर्द भरी कहानी

Mon, 17 Feb 2025 08:59 AM IST
निवेदिता वर्मा मनमोहन सिंह, संवाद, जालंधर
मनमोहन सिंह, संवाद, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 08:59 AM IST
सार

अमेरिका की तरफ से अवैध भारतीयों को लगातार डिपोर्ट किया जा रहा है। अभी तक तीन बार अमेरिकी सेना का विमान अवैध भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। 

विज्ञापन
Men from Jalandhar Deported from America
अमेरिकी सेना का विमान। - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

घर-जमीन बेचकर और कर्ज उठाकर बच्चों को विदेश भेजने वाले परिजनों को जब उनके डिपोर्ट की बात पता चली तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। जालंधर के गांव दिवाली के संदीप सिंह को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। आठवीं तक पढ़ा 43 साल का संदीप सिंह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन


16 साल की उम्र में अप्रैल 2000 में इंग्लैंड चला गया था। 2010 में घर वापस आकर शादी के बाद संदीप सिंह पिता के साथ खेती करने लगा। पंचायत मेंबर रहे पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि संदीप सिंह काफी मेहनती है। संदीप सिंह के दादा मोहन सिंह कई बार सरपंच रह चुके हैं। गुरदेव सिंह ने भावुक होकर कहा कि उसके बेटे का अमेरिका की धरती पर दाना-पानी नहीं था। इस बात को लेकर गांव दिवाली में शोक की लहर है। मौजूदा सरपंच, पंचायत मेंबरों और लोगों ने गुरदेव सिंह के साथ हमदर्दी जताई है। संदीप 26 जनवरी 2024 में अमेरिका जाने के लिए घर से चला गया था और 8 महीने रास्ते में परेशान होकर घर वापस आ गया था। फिर दोबारा अमेरिका के सीएटल में रह रहे रिश्तेदारों के बताने पर नकोदर के ट्रैवल एजेंट से बात हुई। 
विज्ञापन


संदीप को अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख में बात हुई और 20 लाख रुपये एडवांस में दिए। 25 नवंबर 2024 को घर से संदीप गया था। जब दिसंबर 2024 वह पनामा का जंगल पार कर रहा था तब उसकी सेहत खराब हो गई थी। 24 जनवरी 2025 को संदीप मेक्सिको बॉर्डर पार करते वक्त पकड़ा गया और अमेरिका पुलिस ने अपनी कस्टडी में रख लिया। संदीप को विदेश भेजने के लिए जो रकम ट्रैवल एजेंट को दी है, उसमें 17 लाख रुपये बैंक से लोन लिया है। आढ़ती से भी पैसे पकड़े हैं। संदीप की मां की करोना समय लॉकडाउन में मृत्यु हो गई थी। संदीप के दो बच्चे हैं और पत्नी गृहिणी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले ही गया था गुरप्रीत सिंह 

अमेरिका से डिपोर्ट हुए करतारपुर का गुरप्रीत सिंह के बारे में जानकारी लेने उसके निवास स्थान भाई भारा करतारपुर टीम पहुंची तो पता चला कि उसके रिश्तेदार ने मकान बेच कर कहीं और घर बनाया है। बताया गया कि भुलत्थ रोड पर कोठी बनाई है। वहां पर कोठी में किराएदार रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत 2 महीने पहले ही गया है। उसके रिश्तेदार विदेश में रहते हैं। उसके माता-पिता अमेरिका में पक्के तौर पर रह रहे हैं। वह दो भाई और एक बहन है। गुरप्रीत सिंह के बारे करतारपुर के डीएसपी सुरेंद्र सिंह धोगड़ी से बात की तो उन्होंने बताया कि गुरप्रीत सिंह को हिफाजत से रखा जाएगा।

बेटे के डिपोर्ट की खबर सुन मां की तबीयत बिगड़ी

बेटे को डिपोर्ट कर अमृतसर लाए जाने की खबर सुनकर फिल्लौर के गांवपती भोजां के रहने वाले अमित की मां की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिता बेटे को घर लेने अमृतसर रवाना हो गए हैं। अमित पुत्र कमलीत बद्धन परिवार के सपने पूरे करने और कर्ज उतारने के लिए स्पेन गया था। स्पेन में कामकाज अच्छा था, लेकिन अमेरिका जाने की लालसा ने उसे वापस लौटा दिया। अमित को अमेरिका गए कुछ माह ही हुए थे। वहां अवैध तरीके से रह रहा था। अमेरिका ने भारतीयों को जब निकालने का एलान किया, तब से परिवार परेशान था।  शुक्रवार को जैसे ही पता चला कि अमित वापस आ रहा है तो उसकी मां की सेहत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed