{"_id":"bb3090d4d8afa7b7f9565951b5bfbd19","slug":"meeting-sampla-dc-absent-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटिंग लेने पहुंचे सांपला, डीसी की गैरहाजिरी पर तमतमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटिंग लेने पहुंचे सांपला, डीसी की गैरहाजिरी पर तमतमाए
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक सुरक्षा राज्य मंत्री विजय सांपला सोमवार को जिला
विज्ञापन
विजिलेंस एंड मॉनीटरिंग कमेटी की मीटिंग लेने दिल्ली से विशेष तौर पर आए,
लेकिन डीसी कपूरथला इसके लिए समय नहीं निकाल सके। इससे तमतमाए सांपला ने
मीटिंग रद्द कर दी और दिल्ली लौट गए।
सांपला जिला विजिलेंस एंड मॉनीटरिंग कमेटी कपूरथला के चेयरमैन भी हैं। 15 दिन पहले उन्होंने मीटिंग के बारे में सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया था और कहा था कि सभी मीटिंग में हाजिर रहे। डीसी कमल किशोर यादव को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया था। सोमवार को सभी संबंधित अधिकारी तो मीटिंग स्थल पर समय से पहुंच गए, लेकिन डीसी नहीं आए।
एडीसी सामान्य परमजीत सिंह ने बताया कि डीसी जालंधर में व्यस्त हैं। इसलिए वह मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते। इस पर सांपला ने मीटिंग रद्द करते हुए कहा कि डीसी की मीटिंग में मौजूदगी को सुनिश्चित बनाने के लिए ही उन्होंने मीटिंग का दिन 22 जून से 29 जून किया था। अगर डीसी मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते थे तो उन्हें पहले सूचित करना चाहिए था ताकि वह मीटिंग स्थगित कर देते।
सांपला ने कहा कि जिला प्रशासन को चलाने में डीसी का महत्वपूर्ण रोल होता है। उनकी अनुपस्थिति में इतनी महत्वपूर्ण मीटिंग में निष्कर्ष पर पहुंचना असंभव है। वह ही जिले में एमपी लैड फंड के इस्तेमाल और ग्रांट वितरण का रिव्यू कर सकते हैं। साथ ही केंद्रीय सरकार की विभिन्न स्कीमों का मूल्यांकन कर सकते हैं। डीसी कपूरथला डीएस मांगट के ट्रेनिंग पर होने के चलते कपूरथला का अतिरिक्त चार्ज डीसी जालंधर कमल किशोर यादव के पास है।
मैं जालंधर में एक मीटिंग में व्यस्त था। इस वजह से कपूरथला की मीटिंग में शामिल नहीं हो सका। इस बारे में मैंने केंद्रीय राज्य मंत्री को बता दिया था।
कमल किशोर यादव, डीसी, कपूरथला