फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Medical store owner dies in fire in his house in Jalandhar

Jalandhar: देर रात घर में लगी आग से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, पत्नी समेत दो झुलसे; फायर ब्रिगेड कर्मी घायल

Fri, 15 Nov 2024 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

प्राथमिक जांच में बात सामने आई है कि आग मंदिर में लगाई गई जोत से लगी है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी। अगले 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया था मगर तब तक अतुल सूद की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Medical store owner dies in fire in his house in Jalandhar
जालंधर में घर में लगी आग - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

जालंधर के पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर में गुरुवार आधी रात घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं महिला सहित दो लोग झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग के बारे में रात करीब डेढ़ बजे दमकल विभाग को पता चला था।
विज्ञापन


इसके बाद आग पर तो जल्द काबू पा लिया गया था। लेकिन आग में घर के मालिक और कंपनी बाग चौक में स्थित सिटी मेडिकल स्टोर के संचालक अतुल सूद की मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग भी झुलस गए हैं। सूद अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। उनकी पत्नी को समय रहते बचा लिया गया था। 
विज्ञापन


दमकल विभाग की टीम रिपोर्ट तैयार कर देगी। मृतक अतुल तीन बच्चों के पिता था। उनकी एक बेटी ऑस्ट्रेलिया, बेटा कनाडा और दूसरी बेटी दिल्ली में है। क्राइम सीन पर जांच के लिए देर रात थाना-6 की पुलिस पहुंच गई थी। प्राथमिक जांच में बात सामने आई है कि आग मंदिर में लगाई गई जोत से लगी है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी। अगले 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया था मगर तब तक अतुल सूद की मौत हो चुकी थी। सूद की पत्नी को उनके कर्मचारी ने ही बाहर निकाला था, जो बेहोश थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर मौजूद सिटी मेडिकल स्टोर के कर्मचारी गोपाल ने बताया कि वह पिछले करीब 20 साल से अतुल के पास काम कर रहा है। गोपाल के साथ उसके साथी जगदीश राम लाल और भगत भी मौजूद थे। देर रात करीब 11 बजे सभी रोजाना की तरह सो गए थे। वह नीचे वाले फ्लोर पर थे और मालिक अतुल तीसरे फ्लोर पर। कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के बाद घर के अंदर से धमाकों की आवाज आने लगी। जब बाहर निकले तो देखा कि घर के अंदर से धुआं निकल रहा था। 


भगत और जगदीश वहां निकल गए जबकि रामलाल वहीं पर फंस गया था। जिसको सीढ़ियों के जरिए किसी तरह बाहर निकाला गया। आग बुझाने के बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम घर के बाथरुम में पहुंची तो वहां से अतुल का शव बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में अतुल की मौत का कारण दम घुटने से लग रहा था। वहीं असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी। जानकारी के मुताबिक जब दमकल विभाग की टीम आग बुझा रही थी तो शीशे का एक हिस्सा टूट कर फायर ब्रिगेड कर्मचारी प्रभजोत सिंह के हाथ पर गिर गया। जिससे वह जख्मी हो गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed