{"_id":"6a98f9be1043c0b43c0580fc","slug":"massive-fire-broke-out-at-modi-mattress-factory-on-basti-peer-dad-road-in-jalandhar-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मैट्रेस फैक्टरी में भीषण आग: एक व्यक्ति झुलसा, कई धमाकों से दहला इलाका; घरों में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मैट्रेस फैक्टरी में भीषण आग: एक व्यक्ति झुलसा, कई धमाकों से दहला इलाका; घरों में आई दरारें
Thu, 03 Sep 2026 10:09 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:09 AM IST
सार
जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्टरी में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री और केमिकल मौजूद होने की बात कही जा रही है। इसी कारण आग तेजी से फैल रही है और उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
जालंधर में फैक्टरी में आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान कई जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग से एक व्यक्ति के झुलसने की भी सूचना है। वहीं आसपास के कई घरों में दरारें आ गई हैं।
फैक्टरी में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री और केमिकल मौजूद होने की बात कही जा रही है। इसी कारण आग तेजी से फैल रही है और उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है। यह सवाल खड़ा हो गया है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक केमिकल कैसे पहुंचा। प्रशासन इस मामले की जांच करेगा। मौके पर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं। वे लगातार आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
आग लगने का कारण और प्रभाव
आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। इससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। आसपास के घरों को खाली कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।