फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Married woman's death, case filed against husband, father-in-law, Ferozepur

विवाहिता की मौत, पति, ससुर पर मामला दर्ज

Sun, 21 Feb 2021 04:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman's death, case filed against husband, father-in-law, Ferozepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। शादी के पांच माह बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की दादी के बयान पर थाना कुलगढ़ी पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में मृतका की दादी राम देवी निवासी लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी ने बताया कि उसकी पौत्री कंचन (28) की शादी पांच माह पूर्व आरोपी अमरीक सिंह निवासी झोक हरिहर के साथ हुए। कंचन गर्भ से थी। कुछ दिन पहले कंचन बीमार पड़ गई। ससुराल पक्ष ने उसका इलाज नहीं करवाया और पंद्रह दिन पहले मायके में छोड़ गए।
विज्ञापन

राम देवी के मुताबिक कंचन बहुत सहमी थी, काफी पूछने पर उसने बताया कि ससुर रणजीत सिंह उससे अश्लील हरकतें करता है। पति अप्राकृतिक संबंध बनाता है। मायके वालों ने कंचन को एक सप्ताह पहले सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया। वहां इलाज दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। एएसआई विनोद कुमार के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ धारा, 323, 354, 377 के तहत मामला दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed