{"_id":"b4daf8ce98172aaeefcc8731f5c7028a","slug":"married-woman-got-fire-by-pouring-kerosene","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई
अमर उजाला, जालंध्ार
Updated Mon, 21 Oct 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। शहर लसूड़ी मोहल्ला में विवाहिता ने मनचले से परेशान होकर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली और खुदकुशी का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालात में अस्पताल में भरती कराया गया है।
डाक्टरों के मुताबिक महिला अस्सी प्रतिशत तक झुलस चुकी है। विवाहिता का आरोप है कि उसने पुलिस थाने में मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर यह कदम उठाया।
पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी युवक सोनू और उसकी मासी की बेटी गीता के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाना, छेड़छाड़ करना व धमकी देने का केस दर्ज कर गीता को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
लसूड़ी मोहल्ला निवासी पूजा (32)पत्नी बलदेव बिल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली विवाहिता गीता का मौसेरा भाई सोनू अक्सर उसके घर आता था। सोनू उसको गलत निगाह से देखता और उससेछेड़छाड़ भी करता था। उसने इन हरकतों का विरोध किया और पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इसके बाद सोनू ने उसके साथ मारपीट की तो रविवार को पूजा ने दोबारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने सोमवार को मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में गीता भी अपने मसौरे भाई का साथ देती रही।
इस संबंध में एसीपी रविंदरपाल संधू का कहना है कि पुलिस आरोपी सोनू की तलाश कर रही है। गीता को घटना के कुछ समय बाद ही काबू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूजा ने थाने में शिकायत जरूर की थी और आरोपी सोनू की तलाश में छापेमारी भी की गई थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।