फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   market roads full of water, shopkeepers protest in Jalandhar

हल्की बरसात में ही मार्केट की सड़कों पर जलभराव, दुकानदारों का प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2020 05:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
market roads full of water, shopkeepers protest in Jalandhar
शहर के पुराने बाजारों में से एक इमाम नासिर में देर रात हुई हल्की बरसात में ही पानी जमा हो गया। इससे यहां के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानों के अंदर से वाइपर से पानी बाहर निकाला और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दुकानदार प्रकाश ने कहा कि बार-बार पार्षद से अपील की जाती है कि बाजार के सीवर सिस्टम को ठीक करवाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे बरसात के दिनों में बाजार में पानी भरने से कारोबार पूरी तरह ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि बाजार में ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो गया है और दुकानों के आगे पानी जमा है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम यह समस्या दूर नहीं करेगा तो सभी दुकानदार सड़क पर धरना देने को मजबूर होंगे। इसके अलावा जालंधर वेस्ट हलके के काला संघिया रोड पर भी हालात काफी खराब हैं। यहां बरसात में ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया और कई जगह सड़क को खोदा गया है। सड़क बनाने में समय लगेगा, लेकिन अब यहां बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इनमें बरसात का पानी भर गया है और लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। नगर निगम को तुरंत समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed