{"_id":"5859248a4f1c1b4218e39092","slug":"march-fury-march-district-jalandhar-light-sound-and-dj-association-protest-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों में हथियारों के बढ़ते चलन के खिलाफ निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों में हथियारों के बढ़ते चलन के खिलाफ निकाला रोष मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 20 Dec 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
रोष मार्च
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक्ट जालंधर लाइट, साउंड एंड डीजे एसोसिएशन ने मैरिज पैलेसों में हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को कंपनी बाग चौक में धरना-प्रदर्शन कर रोष मार्च भी निकाला गया, जो डीसी दफ्तर जाकर संपन्न हुआ।
एसोसिएशन के सदस्यों ने एक मांगपत्र डीसी को भी सौंपा। इस मौके पर चेयरमैन पवन कुमार, वाइस चेयरमैन जसवीर सिंह, प्रधान कीमती केसर, जनरल सेक्रेटरी यश चोपड़ा ने डीसी से कहा कि विवाह समारोह के दौरान मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने व चलाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। इसके लिए कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन इनको सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने विवाह समारोह के दौरान डीजे कलाकारों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर कदम उठाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि पैलेस के अंदर हथियार ले जाने से डीजे कलाकारों के अलावा आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। बंदूक से निकली गोली किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। इस लिए इस मामले में जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं। इस मौके पर उप प्रधान कमल सिंह, कुलविंदर कुमार, पवन कुमार, सतवीर सिंह, पवन कुमार और जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे।