{"_id":"15937d45a7dd1803f531a0f478cdb955","slug":"manoj-kapoor-kidnapping-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज अपहरण मामले में लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज अपहरण मामले में लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की हिदायतों पर पंजाब पुलिस ने शहर के
विज्ञापन
बहुचर्चित मनोज कपूर अपहरण मामले में संदिग्ध आरोपियों के लाई डिटेक्टर
टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस केस को लेकर आईपीएस अधिकारी
कुंवर विजय प्रताप सिंह की निगरानी में गठित विशेष जांच टीम ने मनोज कपूर
के परिवार से यह टेस्ट करवाने के लिए संदिग्ध आरोपियों की सूची भी ली है।
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 25 मई को अपह्त हुए मनी लोडर मनोज कपूर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और उसके परिवार ने इस केस को सीबीआई के हवाले करने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रखी है।
नीतू कपूर ने बताया कि दो दिन पहले ही विशेष जांच टीम के अधिकारियों ने उनके परिवार से लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए संदिग्ध आरोपियों की सूची हासिल की है और यदि 20 जुलाई से पहले यह टेस्ट न करवाए गए तो वह मरणव्रत पर बैठ जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को लाई डिटेक्टर टेस्ट से काफी उम्मीदें बंधी हुई है।