फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man's body brought from America, rites

अमेरिका से लाया गया युवक का शव, संस्कार

Wed, 13 Nov 2013 10:28 PM IST
अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी
अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी Updated Wed, 13 Nov 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
Man's body brought from America, rites
अमेरिका में आत्महत्या कर लेने वाले गांव मोहबलीपुर निवासी परमजीत सिंह का बुधवार सुबह शव गांव लाया गया। बुधवार सुबह 10 बजे परमजीत सिंह का नम आंखों से संस्कार कर दिया गया। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुल्तानपुर सब डिवीजन के गांव मोहबलीपुर के परमजीत सिंह ने कुछ दिन पहले परेशानी के चलते अमेरिका में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

परमजीत एक युवा अनुभवी किसान थ और करीब पच्चीस लाख रुपये खर्च कर 7 महीने पहले अमेरिका गया था। जिंदगी भर की कमाई को दांव पर लगाकर डॉलर कमाने के लिए उसके खेले गए खेल में जब एक के बाद हार मिलती रही तो करीब 21 दिन पहले उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ट्रेवल एजेंटों ने अवैध ढंग से भेजा था अमेरिका
बता दे कि तथाकथित ट्रेवल एजेंटों ने परमजीत सिंह (35) को अवैध ढंग से अमेरिका भेजा था। करीब 6-7 महीने पहले उसने अमेरिका जाने के लिए एजेंटों को 25 लाख रुपये की अदायगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे मैक्सिको बार्डर क्रास करते समय 40 दिन तक जेल में भी रहना पड़ा था। जेल से छूटते ही उसे अमेरिका के प्रदेश कैलिफोर्निया पहुंचाया गया।

पता चला है कि 25 लाख की भारी भरकम राशि का प्रबंध करने के लिए परमजीत सिंह को कर्ज तक लेना पड़ा था। उसके पिता जसवंत सिंह एक साधारण किसान हैं और उनके परिवार का गुजारा कुछ एकड़ भूमि पर ही चल रहा है।


परमजीत सिंह के भाई कुलदीप सिंह पुलिस में हैड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका के एक संगठन की सहायता से शव को भारत लाना संभव हो पाया है। परमजीत के दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed