फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One kilogram of heroin and a digital scale recovered in Ferozepur; the contraband was delivered via drone.

Jalandhar News: फिरोजपुर में ड्रोन से आई एक किलो हेरोइन संग कंप्यूटर कांटा बरामद

Tue, 25 Aug 2026 01:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
One kilogram of heroin and a digital scale recovered in Ferozepur; the contraband was delivered via drone.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिरोजपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी गई एक किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस खेप के साथ पहली बार एक कंप्यूटर कांटा भी जब्त किया गया है, जो तस्करी के नए तरीके का संकेत देता है। यह बरामदगी सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल हो रहे नए तरीकों का खुलासा करती है।
बीएसएफ जवानों ने सीमावर्ती गांव झंगियां (बीएसएफ की सीमा चौकी पछाड़ियां) के खेतों में रात के समय ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखी थी। इसके बाद सुबह इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान खेतों से हेरोइन की खेप और कंप्यूटर कांटा बरामद हुआ। कंप्यूटर कांटा मिलने से यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन के साथ माप-तोल के उपकरण भी भारतीय तस्करों को भेज रहे हैं। पहले भी पुलिस, खुफिया विभाग और मादक पदार्थ रोधी कार्यबल की कार्रवाई में तस्करों से हेरोइन और कंप्यूटर कांटे मिले हैं। हालांकि, ये उपकरण तस्करों तक कैसे पहुंचते थे, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ था। अब ड्रोन के जरिये इनकी आपूर्ति का नया पहलू सामने आया है।
विज्ञापन

तस्करी के नए तरीके
सूत्रों के अनुसार, तस्करी नेटवर्क में माप-तोल के उपकरण उपलब्ध कराने का उद्देश्य लेन-देन में विवाद से बचना हो सकता है। पाकिस्तानी तस्कर भारतीय तस्करों को नए तरीके सिखाने और नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने के लिए जाने जाते हैं। कंप्यूटर कांटा की बरामदगी से सीमा पार सक्रिय तस्करी नेटवर्क के एक और पहलू का पता चला है। पंजाब में नशे के कारोबार से जुड़े कई लोगों के पास कंप्यूटर कांटे पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से आपूर्ति का खुलासा
यह माना जा रहा है कि पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन के व्यापार के साथ कंप्यूटर कांटे का भी व्यापार कर रहे हैं। ये सभी वस्तुएं ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में भेजी जा रही हैं। ड्रोन का उपयोग कर तस्करी का यह तरीका सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती पेश कर रहा है। बीएसएफ इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed