{"_id":"650d337fea04885d690a0146","slug":"man-of-jalandhar-died-of-heart-attack-in-america-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेस में गई जान: हार्ट अटैक से जालंधर के युवक की अमेरिका में मौत, परिवार ने 40 लाख का कर्ज लेकर भेजा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेस में गई जान: हार्ट अटैक से जालंधर के युवक की अमेरिका में मौत, परिवार ने 40 लाख का कर्ज लेकर भेजा था
Fri, 22 Sep 2023 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:57 AM IST
सार
गांव के नंबरदार बलजीत सिंह ने बताया कि दमनजोत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था।परिजनों ने कहा कि दमनजोत सिंह का शव अमेरिका से मंगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश में रिश्तेदारों से लेकर भारत में अमेरिका की एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक दमनजोत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात के थाना आदमपुर के तहत आते गांव पधियाणा के एक युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छह महीने पहले गांव पधियाणा के दमनजोत सिंह पुत्र बलजीत सिंह को परिजनों ने 40 लाख रुपये लगाकर अमेरिका में रोजगार के लिए भेजा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमृतसर: रूठ कर मायके आई पत्नी नहीं मानी तो पति ने पहले किया हवाई फायर, फिर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उन्हें अमेरिका से फोन आया था कि उनके बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दमनजोत की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई हैं। गांव के लोगों के साथ-साथ रिश्तेदार भी दमनजोत के घर पहुंचने शुरू हो गए हैं। गांव के नंबरदार बलजीत सिंह ने बताया कि दमनजोत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि दमनजोत सिंह का शव अमेरिका से मंगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश में रिश्तेदारों से लेकर भारत में अमेरिका की एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों ने कहा कि बेटे के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं सरकार हमारी मदद करे। बेटे को कभी कोई बड़ी बीमारी नहीं हुई लेकिन एक ही झटके में सारी खुशियां छीन ली।