फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man commit suicide in Amritsar

अमृतसर: रूठ कर मायके आई पत्नी नहीं मानी तो पति ने पहले किया हवाई फायर, फिर उठाया खौफनाक कदम

Fri, 22 Sep 2023 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 10:08 AM IST
सार

अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सतनाम सिंह निवासी गांव जलाल के साथ हुई थी। दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। पति उसे मनाने आया लेकिन जब उसने साथ जाने से मना कर दिया तो पहले पति ने हवाई फायरिंग की और फिर सल्फास खा लिया।

विज्ञापन
Man commit suicide in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

घरेलू झगड़े के दौरान गुस्सा व छोटी-छोटी गलतियां इतना बड़ा रूप धर लेती है कि कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक मामला सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती के गांव जलाल में सामने आया है। 
विज्ञापन


रूठ कर मायके आई पत्नी को मनाने के लिए गए पति ने पहले पिस्टल के साथ उसे धमकाया और ससुराल में गोली चलाई। इसके बाद भी जब पत्नी उसके साथ वापस लौटने को तैयार नहीं हुई तो युवक ने जहरीला पदार्थ निकल कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या करने वाले सतनाम सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ प्रशासन का हाल: तीन साल से सुनवाई के इंतजार में 1215 फाइलें, प्रशासक बोले-कहां जाएं फरियादी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर पुत्री प्रेम सिंह निवासी गांव जलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 26 साल है। उसकी शादी सतनाम सिंह निवासी गांव जलाल के साथ हुई थी। दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। 19 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी बहन और मां के साथ घर के आंगन में चारपाई पर बैठी थी। उसका पति एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर आया। उसने पिस्टल निकाल कर उसे धमकाया और कहा कि घर चलो। जब उसने इनकार कर दिया तो उसे डराने के लिए उसके पति ने हवा में गोली चला दी। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद पति के साथ आया व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। 

इसी बीच उसके पति ने अपनी जेब में से सल्फास की गोलियां निकाली और निगल ली। कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गया। उसे सरकारी अस्पताल बाबा बकाला ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसके पति की मौत हो गई। थाना मेहता की पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक चाकू और सल्फास की डिब्बी बरामद की है। मृतक सतनाम सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed