{"_id":"5eb2ba798ebc3e90896a1c18","slug":"man-died-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl374373973","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: शराब की पेटी लेकर जा रहे एक्टिवा सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: शराब की पेटी लेकर जा रहे एक्टिवा सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
Wed, 06 May 2020 06:54 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में हादसे में एक व्यक्ति की मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सात के क्षेत्र मिठ्ठापुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ शराब पेटियां लेकर जा रहा था। उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान भार्गव कैंप के राज कुमार के रूप में हुई है। उसके साथी गौरव सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
थाना सात के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि दोनों युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर शराब की दो पेटियां लेकर मिठ्ठापुर से गुजर रहे थे। इस दौरान 66 फुटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा चालक की मौके पर मौत हो गई। चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर भाग निकला। एएसआई ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि ये दोनों युवक कहां से शराब लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन