फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Major changes to Canada Express Entry Doctors researchers and military professionals get PR priority

कनाडा एक्सप्रेस एंट्री में बड़ा बदलाव: डॉक्टर, शोधकर्ता और सैन्य पेशेवरों को पीआर प्राथमिकता; अनुभव सीमा बढ़ी

Fri, 20 Feb 2026 07:46 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 07:46 AM IST
सार

नई नीति के तहत डॉक्टर, शोधकर्ता, वरिष्ठ प्रबंधक, पायलट, ट्रक/ऑटो मैकेनिक, विमान तकनीशियन और कुशल सैन्य रंगरूटों के लिए अलग-अलग ड्रॉ निकाले जाएंगे। पंजाब समेत देश के पूर्व सैनिक और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े युवाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
Major changes to Canada Express Entry Doctors researchers and military professionals get PR priority
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कनाडा सरकार ने 2026 से एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए पांच नई श्रेणियां जोड़ी हैं। आव्रजन मंत्री लीना ने बताया कि स्वास्थ्य, शोध, प्रबंधन, परिवहन और रक्षा क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों को स्थायी निवास (पीआर) में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


नई नीति के तहत डॉक्टर, शोधकर्ता, वरिष्ठ प्रबंधक, पायलट, ट्रक/ऑटो मैकेनिक, विमान तकनीशियन और कुशल सैन्य रंगरूटों के लिए अलग-अलग ड्रॉ निकाले जाएंगे। पंजाब समेत देश के पूर्व सैनिक और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े युवाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार ने न्यूनतम कार्य अनुभव 6 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दिया है, जो पिछले तीन वर्षों में हासिल होना आवश्यक होगा। शोधकर्ताओं के लिए कनाडा में कार्य अनुभव अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 2026 से रसोइयों को ट्रेड श्रेणी से बाहर कर दिया जाएगा। अस्पतालों, विश्वविद्यालयों, बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों के शीर्ष पदों पर कार्यरत पेशेवर भी नई श्रेणी के तहत आ जायेंगे। इमिग्रेशन विशेषज्ञों का कहना है कि नई नीति उच्च कौशल और अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी, हालांकि पात्रता शर्तें पहले से अधिक सख्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed