फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   LPU International students and staff participated in Diplomatic Conclave

एलपीयू के अंतर्राष्ट्रीय छात्रों व स्टाफ ने लिया डिप्लोमैटिक कॉन्क्लेव में भाग

Mon, 28 Feb 2022 09:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
LPU International students and staff participated in Diplomatic Conclave
एलपीयू के अंतरराष्ट्रीय छात्रों व स्टाफ ने लिया डिप्लोमेटिक कॉन्क्लेव में भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में ‘स्टडी इन इंडिया’ कार्यक्रम के लिए भारत सरकार के डिप्लोमेटिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भी इसके प्रसार के लिए भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय विदेश एवं शिक्षा राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने की। एलपीयू के इंटरनेशनल अफेयर्स डिवीजन में एसोसिएट डायरेक्टर नितेश महाजन पेनलिस्टों में से एक के रूप में इंटरनेशनल कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस मौके पर एलपीयू के जाम्बिया, जिम्बाब्वे, घाना और मोजाम्बिक के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने भी भारत के प्रसिद्ध पंजाबी लोक नृत्य भंगड़ा पर प्रस्तुति दी। स्टडी इन इंडिया डिप्लोमेटिक कॉन्क्लेव का उद्देश्य विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के बीच विविध शिक्षा प्रणालियों के लिए आयोजित बातचीत के माध्यम से सर्वोत्तम शैक्षणिक और अनुसंधान प्रथाओं को साझा करने को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed