{"_id":"6735efccf292b9c788063698","slug":"low-visibility-due-to-fog-accident-of-punjab-police-bus-in-jalandhar-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस बस का एक्सीडेंट: धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम, जवानों को लेकर जा रही बस ट्रक से टकराई, ASI गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस बस का एक्सीडेंट: धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम, जवानों को लेकर जा रही बस ट्रक से टकराई, ASI गंभीर
Thu, 14 Nov 2024 06:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 06:10 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में धुंध के कारण बुधवार रात से वीरवार सुबह तक विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिस कारण देर रात फिल्लौर में पुलिस कर्मियों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
पुलिस वाहन हादसे का शिकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में धुंध की वजह से हादसों का खतरा मंडराने लगा है। वीरवार को धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़क हादसे हुए हैं। पंजाब के जालंधर में धुंध के कारण बुधवार रात से वीरवार सुबह तक विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिस कारण देर रात फिल्लौर में पुलिस कर्मियों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एएसआई कुलदीप सिंह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें पहले फिल्लौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालत गंभीर देख जालंधर रेफर कर दिया गया।
सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि फिल्लौर के डीएवी कॉलेज के पास पंजाब पुलिस की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि पुलिस बस ट्रक के पीछे धंसी हुई थी। इसमें बस चला रहे एएसआई कुलदीप सिंह गंभीर रूप जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुपर्व को ध्यान में रखते हुए संगत की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को कपूरथला से बहादुरगढ़ पटियाला लेकर जाया जा रहा था।
रास्ते में धुंध के कारण विजिबिलिटी कम थी और बस रास्ते में ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि बस ट्रक के पीछे फंस चुकी थी। इस कारण कुलदीप सिंह उसमें बुरी तरह से फंस गए थे और उन्हें निकालने के लिए एसएसएफ की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी, तब उन्हें बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अबोहर में टकराई बसें
उधर, अबोहर में घनी धुंध के कारण वीरवार सुबह अबोहर मलोट रोड पर गांव गोबिंदगढ़ के पास दो बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक निजी कंपनी के बस का कंडक्टर मामूली घायल हुआ। दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सवारियां बाल बाल बच गई। घायल कंडक्टर को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।