फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Loot with toll plaza manager in Jalandhar, police started investigation

Punjab: जालंधर में टोल प्लाजा के मैनेजर से 23 लाख की लूट, बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहा था

Mon, 24 Jul 2023 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 02:02 PM IST
सार

लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर अनीश कुमार रोजाना की तरह सोमवार को बैंक में नकदी जमा करवाने के लिए बोलेरो गाड़ी में सुबह 11.30 पर फिल्लौर की तरफ निकले। गाड़ी को ड्राइवर सौदागर चला रहा था। लुटेरे पहले ही घात लगाकर बैठे थे।

विज्ञापन
Loot with toll plaza manager in Jalandhar, police started investigation
जालंधर में लूट - फोटो : Demo Pic

विस्तार

जालंधर के सतलुज पुल के ऊपर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर व चालक को लुटेरों ने घेरकर 23 लाख 50 हजार की राशि लूट ली। हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब कैशियर अनीश कुमार अपने चालक सौदागर के साथ बोलेरो में पीएनबी फिल्लौर में राशि जमा करवाने के लिए जा रहा था। लुटेरों ने योजनाबद्ध तरीके से गाड़ी को रोक लिया और 23.50 लाख रुपये नकदी लूट ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: निजी बैंक में कम ब्याज पर करवाई चढ़ावे की एफडी, SGPC कर्मी पर रिश्तेदार को लाभ दिलाने का आरोप
विज्ञापन



हालांकि लुटेरों ने जब घेरकर गाड़ी रुकवाई तो ड्राइवर ने कार को अंदर से लॉक कर लिया, लेकिन लुटेरों ने उसके शीशे तोड़ डाले। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। एसएसपी मुखविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस को इनपुट मिले हैं कि लुटेरे ब्रेजा गाड़ी में सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद नकोदर की तरफ फरार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर अनीश कुमार रोजाना की तरह सोमवार को बैंक में नकदी जमा करवाने के लिए बोलेरो गाड़ी में सुबह 11.30 पर फिल्लौर की तरफ निकले। गाड़ी को ड्राइवर सौदागर चला रहा था। लुटेरे पहले ही घात लगाकर बैठे थे। फिल्लौर में पुलिस नाका पार करने के बाद उन्होंने कैशियर सुधाकर की गाड़ी को घेर लिया। अनीश कुमार समझ गए कि लुटेरों ने गाड़ी को लूटना है, उन्होंने अंदर से शीशा लॉक कर दिया लेकिन एक लुटेरे ने दातर से शीशा तोड़ दिया। 

अनीश ने चालक सौदागर को कहा कि रिवाल्वर निकालो लेकिन इस बीच एक लुटेरे ने कहा कि ऐसी गलती भी मत करना। जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने लूट वाले स्थान, लाडोवाल टोल प्लाजा और रास्ते में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी खंगाल कर और अपने नेटवर्क के जरिये लुटेरों का पता लगाकर उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed