{"_id":"690cc5d41ce04f5c2002952d","slug":"lookout-circular-issued-against-nri-jagman-samra-and-his-son-moga-news-c-74-1-spkl1022-112820-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: एनआरआई जगमन समरा व बेटे के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: एनआरआई जगमन समरा व बेटे के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
विज्ञापन
-क्रिप्टो करंसी और इन्वेस्टर से ऐंठे हैं लाखों रुपये, चार सहयोगी हो चुके हैं गिरफ्तार
-सीएम मान का एआई से वीडियो बनाने का आरोपी है समरा, दर्ज है मामला
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एआई के जरिये वीडियो बनाकर अपलोड करने के आरोपी एनआरआई जगमन समरा के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनआरआई जगमन समरा और उसके बेटे हरकिरत सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।
दोनों के खिलाफ पहले महानगर के साइबर सेल में क्रिप्टो करंसी और इन्वेस्टर के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उनके चार साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें परमेल सिंह, गुरप्रीत सिंह चहल, कार्तिक मित्तल और बचित्तर सिंह शामिल है। सभी पर साइबर सेल में 24 अक्टूबर को केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि समरा ने नकली क्रिप्टो कॉइन 5के लॉन्च कर लोगों को भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगा और हवाला के जरिये कनाडा में पैसे ट्रांसफर किए।
एनआरआई बाप बेटे जगमन समरा और उसके बेटे पर लुधियाना और पंजाब के अन्य शहरों में इन्वेस्टमेंट सेंटर भी खोले थे। पुलिस को शक है कि यह गिरोह मानव तस्करी में भी शामिल था और कनाडाई वीजा के नाम पर लोगों से ठगी की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कुल कितने लोगों को और कितनी रकम का नुकसान हुआ है। दोनों के खिलाफ सब इंस्पेक्टर हरिंदरपाल सिंह के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। एफआईआर के मुताबिक, संगरूर जिले के फग्गुवाल गांव का रहने वाला और वर्तमान में कनाडा में रह रहा जगमन समरा ने 5के नाम से फर्जी क्रिप्टो करेंसी लॉन्च की थी। उसने निवेशकों को भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे और हवाला नेटवर्क के जरिये यह रकम कनाडा ट्रांसफर की।
विज्ञापन
कई शहरों में खोल रखे थे ऑफिस
समरा और उसके सहयोगियों ने लुधियाना के डेहलों समेत कई शहरों में ऑफिस खोल रखे थे। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि समरा और उसका गिरोह मानव तस्करी में शामिल था। उन्होंने कनाडाई वीजा दिलाने के बहाने कई लोगों से पैसे लिए और उन्हें ठगा। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के जरिए कितने लोगों को और कितनी रकम का नुकसान हुआ है। एडीसीपी वैभव सहगल ने बताया कि चार आरोपी तो पहले से ही गिरफ्तार है। फिलहाल आरोपी कनाडा में है।