{"_id":"687bcc5bcb33bc89db01d478","slug":"loan-of-rs-5-crore-taken-in-the-name-of-farmers-by-committing-fraud-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-103595-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फर्जीवाड़ा कर किसानों के नाम पर लिया पांच करोड़ का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फर्जीवाड़ा कर किसानों के नाम पर लिया पांच करोड़ का लोन
Sat, 19 Jul 2025 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। किसानों की लिमिट बनाने के नाम पर एक निजी बैंक के कर्मचारियों ने किसानों के नाम पर करीब पांच करोड़ रुपये का लोन ले लिया। आरोपियों से सारी रकम हजम कर डाली। किसानों ने उक्त बैंक के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से शिकायत की
किसानों का कहना है कि उनसे बैंक मुलाजिमों ने लिमिट बनाने के नाम पर सभी दस्तावेज लिए थे। लिमिट वर्ष 2023 में बनाई थी। उनके नाम पर कर्ज लेकर धनराशि अपने खातों में डलवा लेते थे, जिसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी।
किसानों का कहना है कि बैंक का एक मुलाजिम ठगी के बाद विदेश भाग गया है। किसानों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से शिकायत की है। करीब बीस किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है। एक किसान ने बताया कि उसे ट्रैक्टर खरीदना था। जब ट्रैक्टर खरीदने गया तब पता चला कि उसने बैंक लाखों का कर्ज लिया हुआ है जबकि उसने कभी कर्ज लिया ही नहीं। उक्त बैंक के मैनेजर से स्टेटमेंट मांगी तो दी नहीं। तब पता चला कि बैंक मुलाजिमों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
किसान लालजीत सिंह व गुरमुख सिंह के अलावा अन्य किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि उन्हें किसान प्रभजीत सिंह ने शिकायत दी है कि उसके साथ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल बैंक के चार मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करीब बीस किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है। सभी से शिकायत ले रहे हैं। ये घोटाला लगभग पांच करोड़ का है।