फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   LIC honored by giving awards to 25 students of government schools

एलआईसी ने सरकारी स्कूल के 25 विद्यार्थियों को पुरस्कार दे किया सम्मानित 

Thu, 14 Jul 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
LIC honored by giving awards to 25 students of government schools
फिरोजपुर। भारत-पाक सीमा से सटा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गट्टी राजोके में वीरवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें एलआईसी के अधिकारियों ने स्कूल के 25 अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस स्कूल की कोहिनूर रानी और जैसमीन कौर ने जवाहर नवोदय विद्यालय का दाखिला टेस्ट पास किया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल डॉ. सतिंदर सिंह ने कहा कि स्कूल की दसवीं व प्लस-टू की परीक्षा में अव्वल आने वाले 25 विद्यार्थियों को एलआईसी के ब्रांच मैनेजर परमजीत सिंह खोसा, डेवलपमेंट अधिकारी अरविंदर बांसल व सोहन सिंह सोढ़ी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। परमजीत खोसा व अरविंदर बांसल स्कूल स्टाफ की ओर से सीमांत स्कूल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनकी तरफ से ऐसे सम्मान समारोह किए जा रहे हैं। समारोह में प्लस-टू की परीक्षा 92 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रमनप्रीत कौर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी स्कूल की छात्रा कोहिनूर रानी व जैसमीन कौर जिसने जवाहर नवोदय विद्यालय का दाखिला टेस्ट पास किया है, उन्हें भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सोहन सिंह सोढ़ी, अमरजीत कौर, गुरनाम सिंह, गुरप्रीत कौर, प्रियंका जोशी, परमिंदर सिंह, गीता, महिमा कश्यप, विजय भारती, प्रितपाल सिंह, संदीप कुमार, मंदीप सिंह, विशाल गुप्ता, अरुण कुमार, अमरजीत कौर, दविंदर कुमार, प्रवीन बाला के अलावा अन्य स्कूल स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
फोटो संख्या-14एफजेडआरपी01टीटी
कैप्शन--फिरोजपुर के सीमांत स्कूल में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed