{"_id":"6354230d15546b694a37e895","slug":"leopard-trapped-in-wire-caught-by-forest-department-team-hoshiarpur-news-pkl4662486159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तार में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा, मेडिकल जांच के बाद जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तार में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा, मेडिकल जांच के बाद जंगल में छोड़ा
Sun, 23 Oct 2022 08:36 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:36 AM IST
सार
वेटेरिनरी डॉक्टर की जांच में फिट पाए जाने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। कुमार ने बताया संभवत: खाने की तलाश के लिए तेंदुआ गांव की ओेर आया और तार में फंस गया।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर जिले के गांव बसी उमरखां में एक तेंदुआ बाड़ पर लगे तार में फंस गया। सूचना के बाद पहुंची टीम ने उसे बेहोश कर मुक्त कराया। तेंदुए की एक आंख पुराने जख्म के कारण खराब थी। मेडिकल जांच में फिट पाए जाने पर उसे शाम को जंगल में छोड़ दिया गया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे तेंदुए के तार में फंसने की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। फिल्लौर रेंज के अधिकारी जसवंत सिंह ट्रैंकुलर गन के साथ मौके पर पहुंचे और दो शॉट लगाकर उन्होंने तेंदुए को बेहोश किया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने उसे तार से निकालकर पिंजरे में कैद कर लिया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की एक आंख पहले से ही खराब थी। हालांकि घाव काफी पुराना था, जो पूरी तरह भर भी चुका है। वेटेरिनरी डॉक्टर की जांच में फिट पाए जाने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। कुमार ने बताया संभवत: खाने की तलाश के लिए तेंदुआ गांव की ओेर आया और तार में फंस गया।
विज्ञापन