{"_id":"658b072d9f5c7fca770fbc98","slug":"left-in-the-forest-of-belarus-survived-by-eating-leaves-jalandhar-news-c-80-1-spkl1018-608-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: छह युवकों ने सुनाई आपबीती- एजेंट ने स्पेन की जगह बेलारूस के जंगल में छोड़ा, पत्ते खाकर जिंदा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: छह युवकों ने सुनाई आपबीती- एजेंट ने स्पेन की जगह बेलारूस के जंगल में छोड़ा, पत्ते खाकर जिंदा रहे
Tue, 26 Dec 2023 11:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:27 PM IST
सार
युवकों ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उनसे 13 लाख रुपये लेकर स्पेन भेजना था। एजेंट उन्हें पहले ओमान ले गया और फिर मॉस्को ले गया। वहां सेना ने उन्हें पकड़ लिया और खूब पीटने के बाद बेलारूस के जंगलों में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास खाना बहुत कम था और उन्हें 14-14 घंटे तक जंगलों में घूमना पड़ता था।
विज्ञापन
संत बलबीर सिंह सीचेवाल का आभार व्यक्त करने पहुंचे युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी ट्रैवल एजेंटों के चंगुल में फंसकर रूस की जेल जा पहुंचे पंजाब व हरियाणा के छह युवक राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयास से सकुशल वतन लौट चुके हैं। इन युवाओं के परिजनों ने संत सीचेवाल से पूरी दास्तां बयां की। इसके बाद संत सीचेवाल ने इनके वतन वापसी की कोशिश की। यह कोशिश रंग लाई और सभी युवक अब अपने परिवार के बीच सकुशल हैं।
विज्ञापन
इन युवाओं को बेलारूस के जंगलों में भूखे-प्यासे दिन काटने पड़े। मंगलवार को सभी युवा संत बलबीर सिंह सीचेवाल का आभार व्यक्त करने सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी आपबीती बयां की। इनमें से पांच युवक पंजाब और एक हरियाणा के करनाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
इन युवको की आयु 18 से 24 साल के बीच है। इन युवकों में फाजिल्का के बलविंदर सिंह, कपूरथला के गुरमीत सिंह, गुरदासपुर के गुरसाहब सिंह व हरजीत सिंह, जालंधर के लखवीर सिंह और करनाल (हरियाणा) के राहुल शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उनसे 13 लाख रुपये लेकर स्पेन भेजना था। एजेंट उन्हें पहले ओमान ले गया और फिर मॉस्को ले गया। वहां सेना ने उन्हें पकड़ लिया और खूब पीटने के बाद बेलारूस के जंगलों में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास खाना बहुत कम था और उन्हें 14-14 घंटे तक जंगलों में घूमना पड़ता था। पत्ते खाकर गुजारा करना पड़ा था। ट्रैवल एजेंट ने ऐसा तीन बार किया। जब वे यूरोप में प्रवेश नहीं कर सके तो एजेंट ने उन्हें फिनलैंड की सीमा पार कराने की कोशिश की। वहां पुलिस ने उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया।
युवकों ने बताया कि उनके घर वालों ने 17 और 20 दिसंबर को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से संपर्क किया। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि उन्होंने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर इन युवकों के बारे में बताया। भारतीय दूतावास ने तुरंत कार्रवाई की और इन युवकों को चार-पांच दिन बाद 24 दिसंबर को वापस भारत भेज दिया। संत सीचेवाल ने पंजाब के युवाओं से अपील की है कि वे सही तरीकों से विदेश जाएं और उन्हें धोखा देने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।