फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Left a five-day-old girl in an envelope

लिफाफे में डालकर पांच दिन की बच्ची छोड़ी

Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Left a five-day-old girl in an envelope
एक मां बुधवार को शाम अपनी नवजात बच्ची को लिफाफे में डालकर एक घर की छत पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गई। गांव काहलवा के एक युवक ने पॉलीथिन हिलता देखा तो अंदर नवजात बच्ची मिली। सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ गांववासियों ने नवजात बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया है, जहां बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव काहलवा में देर शाम एक युवक पूरण चंद ने नजदीक के मकान की पहली मंजिल पर बने एक बाथरूम की छत पर पॉलीथिन को हिलते देखा तो लिफाफे में किसी जानवर का शक होने के कारण लिफाफा खोला तो उसके होश उड़ गए। उसमें एक नवजात बच्ची थी। उसने तुरंत गांव के नंबरदार निर्मल सिंह और सरपंच को सूचित किया गया। जिसके बाद गांववासियों के सहयोग से सिविल अस्पताल में बच्ची को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दिए जाने के बाद सदर थाना प्रभारी ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने गांवों में गर्भवती महिलाओं का विवरण एकत्र करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव की आशा वर्करों से गर्भवती महिलाओं का ब्योरा मांगा गया है। सिविल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरप्रीत मोमी के अनुसार नवजात बच्ची लगभग पांच दिन की है और खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed