फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Law and order situation deteriorates in Punjab, 3 shootings in 5 days: Khanna

पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगड़ी, 5 दिन में 3 गोलीकांड : खन्ना

Wed, 17 Dec 2025 06:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Law and order situation deteriorates in Punjab, 3 shootings in 5 days: Khanna
होशियारपुर। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में जालंधर, बलाचौर और होशियारपुर में तीन गोलीकांड हुए हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में जंगल राज स्थापित कर दिया है। खन्ना ने आरोप लगाया कि भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब को संभालने के योग्य नहीं रही है। अपराधों की बढ़ती घटनाओं और नशे के व्यापार के बढ़ते प्रभाव से यह साबित होता है कि कानून व्यवस्था का पंजाब में कोई अस्तित्व नहीं रह गया। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए पंजाब की जनता की सुरक्षा को नकार रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वहां अपराध पर नियंत्रण पाया गया, जबकि पंजाब के हालात यूपी के पुराने दौर जैसे हो गए हैं। खन्ना ने अपील की कि आगामी लोकसभा चुनावों में पंजाब की बागडोर भाजपा के हाथों में दी जाए, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बहाल हो सके और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed