फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Large consignment of illegal weapons seized in Jalandhar three arrested including YouTuber Mani Shaukar

जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद: यूट्यूबर मनी शौकर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का भी आरोप

Mon, 21 Sep 2026 12:24 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 21 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि चौकी जंडियाला प्रभारी एसआई नरिंदर मोहन पुलिस टीम के साथ 18 सितंबर को जंडियाला मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो को तलाशी के लिए रोका था।

विज्ञापन
Large consignment of illegal weapons seized in Jalandhar three arrested including YouTuber Mani Shaukar
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मनी शौकर उर्फ मनप्रीत सिंह समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 विदेशी/देसी निर्मित पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर की गई। 
विज्ञापन




डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि चौकी जंडियाला प्रभारी एसआई नरिंदर मोहन पुलिस टीम के साथ 18 सितंबर को जंडियाला मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो को तलाशी के लिए रोका था। पुलिस का कहना है कि वाहन में बैठे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर पिस्तौल से फायर करने का प्रयास किया। एस आई ने उसका हाथ पकड़कर फायरिंग को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने दो गोलियां चला दीं, जो पास के ढाबे की दीवार में जा लगीं। पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शौकर के रूप में हुई, जबकि स्कॉर्पियो चालक की पहचान दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, मौके से ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक 19 पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान पुलिस ने 4 और पिस्तौल तथा 2 अतिरिक्त कारतूस बरामद करने का दावा किया। इस तरह कुल 5 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शौकर, निवासी गांव अट्टी बाजा, फिल्लौर जालंधर, दिलप्रीत सिंह, निवासी गांव धर्म सिंह वाला, जिला मोगा, मेहर सिंह उर्फ प्रिंस, निवासी न्यू आजाद नगर, लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में 19 सितंबर को थाना सदर,कमिश्नरेट जालंधर में धारा 109 बीएनएस और 25/27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।



पुलिस अवैध हथियार तस्करी गिरोह से लिंक खंगाले जा रहे हैं और अन्य सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर से जोड़ कर भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह ने कहा कि अवैध रूप से हथियारों की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed