फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Lakhbir Singh was a farm laborer who killed at kundli border

पंजाब: खेत मजदूर था लखबीर सिंह, परिवार को दो वक्त का खाना मुश्किल से नसीब, कौन हैं संधू साहब, जिससे करता बात

Sun, 17 Oct 2021 04:43 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Oct 2021 04:43 PM IST
सार

लखबीर का किसी भी राजनीतिक संगठन से कोई संबंध नहीं था और वह कभी भी किसी राजनीतिक व्यक्ति के समर्थन में किसी राजनीतिक रैली में नहीं गया। सवाल खड़ा होने लगा है कि लखबीर दिल्ली कैसे और किसके साथ जा पहुंचा? उनकी बहन राज कौर ने कहा कि उसके भाई के पास घर से निकलते वक्त केवल 50 रुपये थे और इतने पैसे कुंडली सीमा तक पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं थे लेकिन हो सकता है कि वह किसी ट्रैक्टर ट्रॉली या ट्रक से लिफ्ट लेकर वहां पहुंचा हो।

विज्ञापन
Lakhbir Singh was a farm laborer who killed at kundli border
मृतक लखबीर और गम में डूबी पत्नी जसप्रीत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अनुसूचित जाति का मजहबी सिख लखबीर सिंह खेत मजदूर था। परिवार को दो वक्त का खाना भी ढंग से नसीब नहीं होता था। गांव वाले हैरान हैं कि लखबीर दिल्ली कैसे पहुंच गया? वह नशा जरूर करता था लेकिन रब्ब से डरने वाला बंदा था। तरनतारन के गांव चीमा खुर्द की रहने वालीं सुरिंदर कौर व कंवलजीत कौर ने बताया कि वह आज तक कभी अमृतसर नहीं गया फिर यह मानना मुश्किल है कि वह दिल्ली कैसे पहुंच गया। 

विज्ञापन


वह नशा जरूर करता था लेकिन किसी से बदतमीजी नहीं करता था। लखबीर की पत्नी जसप्रीत कौर और 12, 11 एवं 8 साल की तीन बेटियां पवित्र शहर अमृतसर से करीब 50 किमी दूर गांव चीमा कलां में एक छोटे से कच्चे मकान में रहती हैं। उनके बेटे की दो साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 
हालात यह है कि लखबीर के रहते हुए भी परिवार मुश्किल से दिन में दो वक्त के भोजन का प्रबंध कर पाता था और अपनी आजीविका के लिए गांव के खेतों में या तरनतारन जिले की अनाज मंडी में काम करता था। अब परिवार के वाहेगुरुजी ही रखवाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखबीर की बहन जसप्रीत कौर ने कहा कि उसका भाई ईश्वर से डरने वाला व्यक्ति था, जो कभी पवित्र पुस्तक को अपवित्र करने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। जब भी वह किसी गुरुद्वारे में जाता था तो अपने परिवार और समाज की भलाई के लिए प्रार्थना करता था।


आखिरकार कौन है संधू साहब 
लखबीर सिंह के परिवारिक सदस्यों के अनुसार उसको एक संधू साहब का फोन कुछ दिनों से आ रहा था। वह जब भी फोन सुनता था तो कमरे से सभी को निकाल देता था। आखिरकार संधू कौन है? लखबीर सिंह से उसका क्या वास्ता था? लखबीर सिंह निहंग नहीं था। टी शर्ट व खुले कपड़े पहनता था फिर वह निहंग के बाने (वेशभूषा) में दिल्ली कैसे पहुंच गया? यह सवाल इस बात की आशंका पैदा कर रहा है कि इस घटना के पीछे कोई सुनियोजित योजना थी। गांव के लोगों का कहना है कि दो बार गांव से कुंडली बॉर्डर के लिए जत्था गया लेकिन लखबीर साथ नहीं गया। ऐसे में इस बार दिल्ली बॉर्डर पर क्यों चला गया? कुछ दिनों से लखबीर सिंह यह भी बोलने लगा था कि अब उसकी पहुंच ऊपर तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed