{"_id":"db515e333acea172ea9b35a5625f0f90","slug":"labourer-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मजदूर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांजली रोड के पास ईंट भट्ठे पर करने वाले एक मजदूर की किसी ने हत्या कर
विज्ञापन
दी। मृतक का शव भट्ठे के साथ लगते कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। सुबह छह बजे
घटना की सूचना मिलते ही एसपी-आई जगजीत सिंह सरोआ, डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर
सिंह और एसएचओ सिटी अश्विनी कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच
शुरू की।
मृतक की पहचान राधे श्याम मूल निवासी महरी, थाना राममाऊ, जिला बहराइच, यूपी के तौर पर हुई। फिलहाल वह कांजली रोड स्थित सोनी के ईंट-भट्ठे पर काम करता था। तीन माह पहले ही वह पंजाब में काम करने आया था।
मृतक राधेश्याम के साथी छोटे लाल ने बताया कि बुधवार शाम को राधेश्याम अपने दो-तीन साथियों के साथ राशन लेने गया था, लेकिन वापस नहीं आया।
वीरवार सुबह किसी ने उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव भट्ठे के साथ वाले कच्चे रास्ते पर पड़ा है। इस उन्होंने तुरंत सोनी भट्ठे के मालिक विशाल सोनी को इसकी सूचना दी। एसपी-आई जगजीत सिंह सरोआ ने कहा कि मामला मर्डर का है। मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान है। पुलिस जांच कर रही है। बहुत जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।