फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   kisan sangharsh committee said rail track vacant but only for goods train

रेल ट्रैक खाली किए लेकिन सिर्फ मालगाड़ियां ही चलेंगी - संघर्ष कमेटी

Fri, 06 Nov 2020 08:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
kisan sangharsh committee said rail track vacant but only for goods train
फिरोजपुर। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब के हितों को देखते हुए रेल ट्रैक व प्लेटफार्म पर धरने पर बैठे किसान उठ गए हैं। अब रेल ट्रैक बिल्कुल खाली हैं, रेलवे प्रशासन मालगाड़ियों का संचालन कर सकता है। पंधेर ने कहा कि रेलवे सिर्फ मालगाड़ियां ही चलाएगा, पैसेंजर ट्रेनें नहीं। यदि पैसेंजर ट्रेनें चलीं तो दोबारा किसान ट्रैक पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब के हितों के लिए किसानों ने रेलवे ट्रैक खाली कर दिया है। किसान रेल ट्रैक पर नहीं बैठेंगे, बल्कि स्टेशन से बाहर अलग जगह पर धरने पर बैठेंगे। पंधेर ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों का फैसला है कि रेलवे प्रशासन पैसेंजर ट्रेनें नहीं चला सकेगा। मालगाड़ियों के संचालन के लिए उन्होंने पहले ही ट्रैक खाली किया हुआ था। भाजपा नेता तरुण चुघ केंद्र सरकार को फोटो दिखा दें कि किसानों ने रेलवे ट्रैक खाली कर दिया है। पंधेर ने कहा कि कई भाजपा नेता पंजाब में आग लगाने का काम कर रहे हैं। लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति अपनी बात रख सकता है, उसे कोई रोक नहीं है। पंधेर ने कहा कि रेलवे का आरोप था कि किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं, इसलिए मालगाड़ियों का संचालन नहीं हो सकता है, क्योंकि ट्रैक पर लोगों की भीड़ देख कर लोको पायलट ट्रेन नहीं चला सकते हैं। अब किसानों ने ट्रैक बिल्कुल खाली कर दिया है, खाली ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी। सिर्फ मालगाड़ियां ही चलेंगी। यदि पैसेंजर ट्रेनें चलाईं तो किसान दोबारा ट्रैक पर धरना देने के लिए बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed