फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmer leaders supports Deep Sidhu at Kisan Maharally in Abohar of Punjab

किसान आंदोलन : किसान नेता बोले- पंजाब में होता दीप सिद्धू तो दिल्ली पुलिस हाथ भी नहीं लगा सकती थी

Sun, 04 Apr 2021 10:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders supports Deep Sidhu at Kisan Maharally in Abohar of Punjab
अबोहर की महारैली में पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक लाख के इनामी लक्खा सिधाना के बाद किसान नेता अब लाल किला हिंसा मामले के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं। पंजाब के अबोहर में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित महारैली में किसान नेता रुल्दू सिंह मानसा ने कहा कि यदि दीप सिद्धू पंजाब में आते तो दिल्ली पुलिस उसे हाथ भी नहीं लगा सकती थी। 

विज्ञापन


किसानों के सामने सिद्धू को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं होती। उनके इस बयान का वहां मौजूद संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलवीर सिंह राजेवाल, भाकियू सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल, किसान नेता जोगिंद्र सिंह उगराहां आदि ने समर्थन किया। गौरतलब है कि दीप सिद्धू से किसान नेताओं ने दिल्ली हिंसा के बाद किनारा कर लिया था। उनका कहना था कि सिद्धू से उनका कोई लेना-देना नहीं है।  
विज्ञापन


महारैली में किसान नेताओं ने कृषि कानूनों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का पेट भरने वाले किसानों के खिलाफ जो कानून लागू किए हैं, वे सरकार को रद्द करने होंगे। पूरे देश के किसान एक हो चुके हैं और अब तीनों कानून रद्द करवाकर ही दम लेंगे। इसके लिए किसान कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। रैली में एक ओर जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क था। रैली के दौरान पंजाबी गायक सोनिया मान, गुरविंद्र सिंह बराड़, दर्शन सिंह औलख व बलजीत सिंह संधू ने भी गायकी के माध्यम से किसानों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed