{"_id":"2510b7b09ece75ef7a24e852fefd4a25","slug":"kid-beaten-for-35-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 रुपये की खातिर 11 साल के मासूम की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 रुपये की खातिर 11 साल के मासूम की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 11 साल के बच्चे को 35 रुपये की खातिर बुरी तरह पीटने का मामला सामने
विज्ञापन
आया है। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक ने उनके बच्चे को 35 रुपये
चुराने का आरोप लगाते हुए पीटा है। इस समय मासूम जालंधर के छाबड़ा अस्पताल
में भरती है, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कपूरथला-जालंधर रोड पर चौकीदार संजय दास अपनी पत्नी संगीता और कृष्णा (11) और बेटियां सुमन (3) और डेढ़ साल की श्वेता के साथ प्रापर्टी डीलर सुमित शर्मा व अंकिता शर्मा की कोठी में एक साल से रह रहा है। संगीता सुमित शर्मा के घर का काम करती है। संगीता ने बताया कि नौ जून की शाम सुमित की मां रेखा शर्मा ने कृष्णा को उसके बच्चे के साथ खेलने के लिए कहा। कृष्णा और उसकी बहन सुमन बच्चे के साथ खेलने लगे। सुमन वापस आ गई, लेकिन कृष्णा वहीं पर रहा। इतने में सुमित शर्मा के पर्स में से 35 रुपये गिर गए। कृष्णा पैसे उठाकर सुमित को देने जा रहा था लेकिन सुमित ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया।
मकान मालिक सुमित शर्मा ने आरोपों को झूठ बताते हुए कहा कि बच्चे को मिरगी के दौरे पड़ते हैं। उनके पास सिगमा अस्पताल के डॉ. अश्विनी मल्होत्रा की ओर से जारी रिपोर्ट भी है। यह परिवार उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है। उन्होंने खुद बच्चे को सिगमा अस्पताल भर्ती करवाया और पैसे भी जमा करवाए। मानसिक तौर पर परेशान करने को लेकर थाना सिटी में शिकायत दे दी है।
छाबड़ा अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. आरपीएस छाबड़ा ने कहा कि बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसे मिरगी के दौरे पड़ते हैं। ज्यादा दौरे पड़ने के चलते डॉ. अश्विनी मल्होत्रा ने बच्चे को उनके अस्पताल रेफर किया था। बच्चे के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं हैं।
थाना सिटी कपूरथला के एसएचओ अश्विनी कुमार ने कहा कि उन्हें वीरवार दोपहर सवा तीन बजे मामले की सूचना मिली है। उन्होंने जांच की जिम्मेदारी आईओ छिंदरपाल को सौंपी है। वह छाबड़ा अस्पताल में पीड़ित परिवार के बयान लेने गए हुए हैं। मकान मालिक के शिकायत दिए जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है।