फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   kapurthala, jail, 100, inmates, screening

कपूरथला जेल में 100 कैदियों की स्क्रीनिंग

Tue, 09 Jun 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Tue, 09 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
माडर्न जेल में कैदियों की बढ़ती आत्महत्याओं से जेल प्रशासन सकते में है।
विज्ञापन
इनका कारण तलाशने के लिए डीआईजी जेल आरपी मीणा और आईजी जेल जगजीत सिंह ने सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र को एनजीओ के साथ कैदियों की स्क्रीनिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी हैं।


नशा छुड़ाओ केंद्र कपूरथला के मनोचिकित्सक डॉ. संदीप भोला और एनजीओ शुरुआत द बिगनिंग के सदस्यों ने मॉडर्न जेल के नशा छुड़ाओ केंद्र में बंद कैदियों में से 100 की स्क्रीनिंग की और उनसे वार्तालाप करके एक प्रश्नावली भरवाई गई। संस्था के 12 सदस्यों ने हर कैदी से 15-20 मिनट बातचीत की।



इस काम में एसपी जेल परमजीत सिंह संधू, डिप्टी एसपी विक्रमजीत सिंह पांथे और जेल में तैनात डॉ. अभिषेक ने सहयोग किया। एनजीओ के बिमल गुप्ता, वरिंदर गुप्ता, राजपाल शर्मा, रविंदर सूरी, अश्विनी कुमार, प्रो. प्रभजोत सिंह, डॉ. हरजीत सिंह, विशाल शर्मा, गुरविंदर सिंह, अनिल कुमार और चंदन पुरी ने कैदियों से बातचीत की। मनोचिकित्सक डॉ. संदीप भोला ने बताया कि आईजी जेल के आग्रह पर यह मुहिम शुरू की गई है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed