{"_id":"e40683a17bb6e28e8d43d14b92f2dad0","slug":"jindal-company-s-employees-continue-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदल कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदल कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 15 Jan 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉलिड वेस्ट का ठेका लेने वाली जिंदल कंपनी के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। उन्होंने कंपनी के सीनियर मैनेजर पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
कर्मचारियों की यूनियन ने शुक्रवार को हड़ताल की। उन्होंने सीनियर मैनेजर के पद पर बैठे अधिकारी के तबादले की मांग की है।
यूनियन सदस्यों ने कहा कि वे कंपनी में बतौर हेल्पर, ड्राइवर, सुपवाइजर के तौर पर कंपनी में कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि सीनियर मैनेजर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से बुरा व्यवहार करते हैं।
बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनका व्यवहार ठीक नहीं हो रहा है। इससे सभी कर्मचारी परेशान हैं। इसी परेशानी के अंतर्गत उन्होंने हड़ताल शुरू की है।
इस हड़ताल के कारण शहर में कूड़े की लिफ्टिंग का काम भी बंद हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि सीनियर मैनेजर का तबादला किया जाए। इस मौके पर यूनियन प्रधान प्रदीप पिंदा, मुनीश थापर, हनी जनक राम और विकास मौजूद थे।