{"_id":"571f70ce4f1c1beb7fa91b2b","slug":"jewellers-protest-punjab-government-jewellers-strike-protest-at-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 26 Apr 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में प्रदर्शन करते ज्वेलर।
- फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को फिर से हड़ताल पर गए ज्वेलरों ने मंगलवार को सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने प्लाजा चौक के पास इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा ज्वेलर एसोसिएशन के 12 सदस्यों ने मंगलवार को भूख हड़ताल की। एसोसिएशन की ओर से लोगों के लिए छबील लगाई गई।
सराफा एसोसिएशन के प्रधान नरेश मल्होत्रा, स्वर्णकार संघ के प्रधान हरजीत सिंह और राजेश कपूर ने कहा कि जब तक सरकार एक्साइज ड्यूटी के इस आदेश को वापस नहीं लेती है, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ज्वेलरों के कारोबार को ठप करने पर तुली है। इससे उनको करोड़ों का नुकसान हो रहा है, सरकार आंखें बंद करके बैठी है।