फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jashnpreet Brar of Muktsar Peace Officer Recruitment in Canadian Police

Jalandhar News: मुक्तसर का जश्नप्रीत बराड़ कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर भर्ती

Tue, 02 Jan 2024 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 02 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jashnpreet Brar of Muktsar Peace Officer Recruitment in Canadian Police
पिता भी निभा चुके हैं पंजाब पुलिस में बतौर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर। जिले के गांव कोटली संघर का युवा जश्नप्रीत सिंह बराड़ कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर भर्ती हुआ है, जिससे पारिवारिक सदस्यों में खुशी का माहौल है।
बता दें कि जश्नप्रीत बराड़ के पिता भी पंजाब पुलिस में बतौर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सेवाएं दे चुके हैं और पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जश्नप्रीत ने भी पुलिस विभाग में सेवाएं देने का सपना देखा था, जो सच हो गया है। जश्नप्रीत के पिता कौर सिंह बराड़ ने बताया कि जश्नप्रीत का बचपन से ही पुलिस में भर्ती होकर समाज की सेवा करने का सपना था। अब उसने अपना सपना पूरा कर लिया है। वे कनाडा में फेडरल करेक्शनल ऑफिसर (पीस ऑफिसर) बन गया है। इससे उनके परिवार का मान बढ़ा है वहीं जिले का नाम रोशन हुआ है।

उन्होंने बताया कि 2017 में डेरा भाई मस्तान सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुक्तसर से कॉमर्स में बारहवीं की परीक्षा पास कर उच्च शिक्षा के लिए वह कनाडा चला गया और वहां जाकर कठिन परिश्रम से पार्ट टाइम काम करते हुए 2021 में कनाडा की पीआर (परमानेंट रेजीडेंसी) भी मिल गई, लेकिन वह यहीं नहीं रुका। उसने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए खूब मेहनत की और 21 दिसंबर 2023 को अपनी ट्रेनिंग पूरी की और पीस ऑफिसर का पद हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed