फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   jam, road jam, protest against shiv sena, sikh groups, protest, jalandhar, punjab

ललकार रैली के विरोध में सिख संगठनों ने लगाया जाम

Tue, 24 May 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 24 May 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
jam, road jam, protest against shiv sena, sikh groups, protest, jalandhar, punjab
जालंधर में शिव सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते सिख संगठन। - फोटो : अमर उजाला
शिव सेना की ओर से की जाने वाली ललकार रैली का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ मंगलवार सुुबह सिख संगठनों ने बीएमसी चौक पर धरना लगा दिया है। ट्रैफिक जाम होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक चौक पर जाम रखा। पुलिस अधिकारियों की ओर से समझाने के बाद उन्होंने बीएमसी चौक से धरना खत्म किया। इसके बाद सिख संगठनों की ओर डीसीपी को इस मामले के संबंध में एक मांग पत्र भी सौंपा गया। उन्होंने डीसीपी से ललकार रैली को रद्द करवाने की मांग की।
विज्ञापन


सिख तालमेल कमेटी के गुरमीत सिंह बिट्टू व तजिंदर सिंह परदेशी ने कहा कि इस ललकार रैली की वजह से पंजाब का माहौल खराब हो सकता है। डीसीपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। शिवसेना की ओर से शिव सेना नेताओं पर हो रहे हमलों के चलते चंडीगढ़ से अमृतसर तक ललकार रैली करने का एलान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सिखों पर कुछ टिप्पणी भी की गई  थी, जिसके बाद सिख संगठन नाराज हो गए थे। इस वजह से सिख संगठनों ने डीसीपी को मांग की है कि इस रैली को रद्द करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed