फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar teachers expressed anger by putting black badges

जावलंधर में अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar teachers expressed anger by putting black badges
जालंधर। कोरोना वायरस के बीच टीचर्स को स्कूल व कॉलेजों में आकर अपनी जिदंगी को खतरे में डालना पड़ रहा है। इस महामारी के चलते टीचर्स ने वर्क फ्रॉम होम की मांग की है। टीचर्स को स्कूलों व कॉलेजों में बुलाए जाने के विरोध में पंजाब एंड चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन के आह्वान पर एचएमवी के अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया। सभी अध्यापकों ने सरकार से कोरोना महामारी के चलते उनकी सुरक्षा के मद्देनजर वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

एचएमवी यूनिट की प्रधान डॉ. आश्मीन कौर, सचिव डॉ. शालू बत्रा ने कहा कि सरकार ने सहायता प्राप्त कालेजों के लिए वर्क वर्क फ्रॉम होम की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ -साथ जालंधर में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं व इस बीच कॉलेज टीचर भी पॉजिटिव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थी तो आ नहीं आ रहे, इसलिए अध्यापक घर से भी ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं। इसी के विरोध में दो दिन अध्यापकों ने काले बिल्ले लगा कर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed