फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar's service centers won Scotch Award

जालंधर के सेवा केंद्रों ने जीता स्कॉच अवार्ड

Sun, 27 Dec 2020 04:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar's service centers won Scotch Award
जालंधर। डीसी घनश्याम थोरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन को नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए स्कॉच सिल्वर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह अवार्ड एक स्वतंत्र संगठन की तरफ से दिया जाने वाला सर्वोच्च और राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है। कोविड के कारण मुकाबलों के सभी छह पड़ाव वर्चुअल ढंग से करवाए गए। इनमें जालंधर की ओर से प्रेजेंटेशन दी गई। आखिरी दौर में प्रशासन को अवार्ड दिया गया। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि स्कॉच अवार्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से प्राप्त हुआ है। उन्होंने निर्धारित समय में लोगों को सेवाएं मुहैया करर्वाइं। प्रशासन ने जालंधर के लिए जीरो पैंडेंसी नीति को अपनाया। इसके लिए तहसील व सब तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। इससे पहले जालंधर जिला सेवा वितरण सुधार की श्रेणी में मिलने वाले प्रधानमंत्री अवार्डों की टॉप फाइव सूची में राज्य में से पहला और एकमात्र जिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed