{"_id":"64cb6997e722cdc21d0daf36","slug":"jalandhar-rural-police-arrested-four-fugitive-gangsters-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: देहात पुलिस के हत्थे चढ़े चार भगोड़े गैंगस्टर, तीन पिस्टल और 13 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: देहात पुलिस के हत्थे चढ़े चार भगोड़े गैंगस्टर, तीन पिस्टल और 13 कारतूस बरामद
Thu, 03 Aug 2023 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:19 PM IST
सार
तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में 13 मामले दर्ज है। वहीं कुलवंत सिंह वारदात से पहले और वारदात के बाद अपनी फेसबुक आईडी पर घटना संबंधी पोस्ट करता था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है ताकि पूछताछ दौरान अन्य वारदातों के बारे में खुलासे हो सके।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात की थाना आदमपुर और क्राइम ब्रांच पुलिस ने 4 खतरनाक भगौड़े गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद कर लिए। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि देहात पुलिस ने एसपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह भुल्लर की देखरेख में थाना आदमपुर और इंस्पेक्टर पुष्प बाली क्राइम ब्रांच जांलधर देहात के सांझे ऑप्रेशन दौरान खतरनाक भगौड़े 4 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर, 13 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुलवंत सिंह निवासी पाषटा, अमनप्रीत सिंह निवासी रेहाना जट्टां, सौरव उर्फ गौरी निवासी रेहाना जट्टां सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि 30 जुलाई को महावीर सिंह उर्फ कोका निवासी डमूंडा ने पुलिस को दिए बयानों में कहा था कि उसके ऊपर कुलवंत सिंह निवासी गांव पाषटा जो कि भगौड़ा है ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई थी। इस दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला भी किया था। जिस पर पुलिस ने महावीर के बयानों के पर धारा 307, 323, 324, 34 और असला एक्ट थाना आदमपुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एसआई मनजीत सिंह और देहात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पुष्प बाली गुप्त सूचना मिलने पर पुल नहर वाला कालरा पर मौजूद थे। जहां 3 नौजवान सिल्वर रंग की बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। जो पुलिस पार्टी को देखते हुए पीछे की ओर मुड़ने लगे। इस दौरान बाइक फिसलने के कारण तीनों व्यक्ति गिर गए। इस दौरान एक व्यक्ति की दाहिनी टांग पर चोट भी लगी। उक्त व्यक्तियों की जब तलाशी ली गई तो तीनों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर बरामद हुई।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूला कि उन्होंने ही 30 जुलाई को गांव पदाना में गोलियां चलाई थी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित पर दातर से हमला भी किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि जसप्रीत सिंह जस्सा निवासी रेहाना जट्टां और चरणजोत सिंह जोत निवासी मलकपुर थाना रावलपिंडी जिला कपूरथला के साथ मिलकर महावीर की रेकी की थी। पुलिस ने जसप्रीत सिंह जस्से को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हथियार उन्होंने मनप्रीत सिंह उर्फ मप्पी निवासी गांव शेखपुर थाना चब्बेवाल जिला होशियापुर से डेढ़ लाख रुपये में खरीदा था। इस असले से आरोपियों ने अन्य वारदातों को अंजाम देना था। जांच दौरान पता चला है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में 13 मामले दर्ज है। वहीं कुलवंत सिंह वारदात से पहले और वारदात के बाद अपनी फेसबुक आईडी पर घटना संबंधी पोस्ट करता था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है ताकि पूछताछ दौरान अन्य वारदातों के बारे में खुलासे हो सके।