Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar roadways blockade Workers angry over driver murder demand job for family Rs 1 crore compensation

जालंधर में रोडवेज का चक्का जाम: ड्राइवर हत्याकांड से नाराज कर्मी, परिवार को नौकरी और एक करोड़ मुआवजे की मांग

Thu, 06 Nov 2025 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 03:38 PM IST
सार

जालंधर रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने बुधवार शाम 5 बजे के करीब धरना शुरू किया। यूनियन नेताओं ने बताया कि सरकार ने न तो मृतक के परिवार को मुआवजे का भरोसा दिया है और न ही इंश्योरेंस स्कीम को बहाल किया।

विज्ञापन
Jalandhar roadways blockade Workers angry over driver murder demand job for family Rs 1 crore compensation
जालंधर में शव रखकर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब रोडवेज डिपो जालंधर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ड्राइवर जगजीत सिंह की कुराली में रॉड मारकर हुई हत्या के विरोध में रोडवेज के कच्चे मुलाजिमों ने बस सेवा ठप कर दी है। 
विज्ञापन


बुधवार शाम से ही सभी बसें डिपो के अंदर खड़ी कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब रोडवेज कच्चे मुलाजिम यूनियन के सीनियर मीत प्रधान चानण सिंह ने कहा कि सरकार मृतक ड्राइवर के परिवार को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा को।  
विज्ञापन


ड्राइवर्स ने शव रखकर प्रदर्शन किया है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट लोग पीएपी जालंधर में अमृतसर-नई दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करेंगे।



जालंधर रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने बुधवार शाम 5 बजे के करीब धरना शुरू किया। यूनियन नेताओं ने बताया कि सरकार ने न तो मृतक के परिवार को मुआवजे का भरोसा दिया है और न ही इंश्योरेंस स्कीम को बहाल किया। चानण सिंह ने कहा कि जगजीत सिंह शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं, ऐसे में परिवार का गुजारा बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन नेताओं ने कहा कि मृतक ड्राइवर जगजीत सिंह का पोस्टमॉर्टम मोहाली के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है और आज उसका अंतिम संस्कार किया जाना है। लेकिन अगर सरकार ने पीड़ित परिवार को सहायता और नौकरी देने का आश्वासन नहीं दिया, तो कर्मचारी डेड बॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed