फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar: Priest accused of giving inflammatory speech in Canada suspended

Jalandhar : कनाडा में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी पुजारी निलंबित, हिंसक घटना के बाद हिंदू सभा ने की कार्रवाई

Thu, 07 Nov 2024 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 01:50 AM IST
सार

हिंदू सभा ने अपने पुजारी राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया है। हिंदू सभा के अध्यक्ष मधुसूदन लामा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस पर हिंदू समुदाय के भीतर रोष की लहर फैल गई है।

विज्ञापन
Jalandhar: Priest accused of giving inflammatory speech in Canada suspended
कनाडा में खालिस्तानियों के विरोध में निकाली गई यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू सभा मंदिर आए लोगों पर खालिस्तान समर्थकों के हमला करने की घटना में हिंदू सभा मंदिर ने कार्रवाई की है। हिंदू सभा ने अपने पुजारी राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया है। हिंदू सभा के अध्यक्ष मधुसूदन लामा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस पर हिंदू समुदाय के भीतर रोष की लहर फैल गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद की विवादास्पद भागीदारी थी, जिसके चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कनाडा के हिंदू सभा मंदिर की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी साझा की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि हाथों में खालिस्तानी झंडे लिए हमलावरों ने मंदिर के अंदर भक्तों के साथ मारपीट की। उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। पुजारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भीड़ को संबोधित कर उनको हथियार उठाने के लिए कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन ने वीडियो के वायरल होने के बाद कार्रवाई की है। हालांकि हिंदू समुदाय के प्रिंस का कहना है हमला हमारे मंदिर पर हुआ पुजारी को सस्पेंड करना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed