फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar police detain congress leader rajinder beri among others

Jalandhar: कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीती पार्षद आप में शामिल, कांग्रेसियों ने लगाया धरना, कई हिरासत में

Wed, 25 Dec 2024 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 01:13 PM IST
सार

जालंधर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी लेकिन उसके पास बहुमत नहीं था। इसके बाद जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हुई और भाजपा-कांग्रेस और आजाद पार्षद को पार्टी में शामिल करवा लिया।

विज्ञापन
Jalandhar police detain congress leader rajinder beri among others
कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में कांग्रेस चिन्ह पर चुनाव जीतने वाले पार्षदों के आप में शामिल होने पर बवाल हो गया है। नगर निगम चुनाव में बहुमत न मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के 2 पार्षदों को पार्टी में शामिल करा लिया। गुस्साए कांग्रेसियों ने वार्ड-47 से पार्षद चुनी गईं मनमीत कौर के घर के बाहर धरना लगा दिया। 
विज्ञापन


मनमीत कौर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर आप में शामिल हो गईं है। पुलिस ने जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




पूर्व विधायक राजिंदर बेरी को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने पार्षद मनमीत कौर के घर के बाहर से मार्च निकाला और भार्गव कैंप थाने के बाहर पहुंच गए। कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जालंधर वेस्ट हलके के एसीपी हर्षप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूर्व विधायक राजिंदर बेरी से पूछा कि आपके पास धरना लगाने की कोई अनुमति है?। बेरी ने जवाब दिया कि आप हमें अरेस्ट करने आएं हैं क्या। इतने में पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को धरने से उठाना शुरू कर दिया और बेरी का हाथ पकड़ कर साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed