{"_id":"690a09b070811355bd08a8d4","slug":"jalandhar-national-judo-player-also-cricket-fan-craze-among-girls-increased-after-winning-women-world-cup-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जूडो की नेशनल प्लेयर भी क्रिकेट की दीवानी, महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद लड़कियों में बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जूडो की नेशनल प्लेयर भी क्रिकेट की दीवानी, महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद लड़कियों में बढ़ा क्रेज
Tue, 04 Nov 2025 07:42 PM IST
अंकेश ठाकुर
मनमोहन सिंह, जालंधर
मनमोहन सिंह, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:42 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप क्या जीता अब पंजाब की लड़कियां क्रिकेट की फैन हो गई हैं। यहां तक कि जालंधर की नेशनल जूडो खिलाड़ी भी क्रिकेट की दीवानी हो गई हैं।
विज्ञापन
खेल अध्यापक सुधीर के साथ खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब हमेशा से ही खेलों के लिए प्रसिद्ध रहा है। जालंधर जिसे हॉकी का मक्का कहा जाता है वहां अब क्रिकेट की जड़ें भी पनपने लगीं हैं। जो लड़कियां क्रिकेट की एबीसीडी भी नहीं जानती थी उनके हाथ में भी गेंद-बल्ला आ गए हैं। इसके लिए सबसे प्रेरणास्रोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वर्ल्ड चैंपियन बनना है।
विज्ञापन
मंगलवार को जब अमर उजाला की टीम ने 1947 में स्थापित गवर्नमेंट कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन का दौरा किया तो कुछ रोचक तथ्य सामने आए। यहां लड़कियां क्रिकेट खेलना तो छोड़ो नाम भी नहीं जानती थी लेकिन क्रिकेट वर्ल्ड कप में बहुत कुछ बदल दिया।
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा संजना जोकि नेशनल की जूडो प्लेयर है, वह भी क्रिकेट खेलना शुरू कर चुकी है क्योंकि टीम ने विश्व में ख्याति प्राप्त की है और क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। उन्हें भी हरमन की तरह क्रिकेट में बल्लेबाजी करना पसंद है। संजना ने कहा कि मेरी बड़ी बहन और भाई भी जूडो खिलाड़ी हैं और घर में माहौल भी ऐसा ही रहता है। अब तो ग्राउंड पर क्रिकेट खेलनी शुरू कर दी है और मैं ही नहीं और भी लड़कियां खेलती हैं।
विज्ञापन
महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हो या अमनजोत कौर इन्होंने पंजाब के लोगों की सोच बदल दी है। यहां लोग कबड्डी और हॉकी के दीवाने थे अब क्रिकेट भी पसंद करने लगे हैं।
छात्रा निशा कुमारी, शबनम और नेहा (तीनों) जूडो खिलाड़ियों ने कहा कि पहले पंजाब में क्रिकेट को लोग कम पसंद करते थे यही एक बड़ा कारण है कि कई स्कूलों में क्रिकेट ग्राउंड नहीं है पर अब क्रिकेट भी खेलना शुरू कर दिया है।
नेहरू गार्डन स्कूल।
- फोटो : संवाद
क्रिकेट एक टीम गेम, खिलाड़ी पूरे हों तो पैशन के साथ खेला जा सकता है : प्रिंसिपल
नेहरू गार्डन स्कूल की प्रिंसिपल गोहरीना और खेल अध्यापक सुधीर ने कहा कि स्कूल में खिलाड़ियों और गोल्ड मेडलिस्ट छात्राओं की लंबी फेहरिस्त है। यहां क्रिकेट से ज्यादा अन्य खेलों में बच्चों की रुचि है। क्रिकेट एक टीम गेम है उसके लिए सभी को एकजुट होकर खेलना होता है। यहां बच्चे इंडिविजुअल गेम को बेहतर भविष्य मानते हैं लेकिन क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने नई संभावनाओं को जन्म दिया है। अब बच्चे क्रिकेट में भी रुचि दिखा रहे हैं। स्कूल का इतिहास आजादी के समय का है और चैंपियन खिलाड़ी भी जो विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जिसमें अब क्रिकेट एक अध्याय के रूप में जुड़ गया है जो धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।