फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Kulhad Pizza couple Unfollowed each other on social media, divorce rumours intensify

जालंधर का कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर सुर्खियों में: सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, तलाक की चर्चा तेज

Tue, 03 Dec 2024 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 11:55 AM IST
सार

जालंधर के सहज अरोड़ा-गुरप्रीत कौर कुल्हड़ पिज्जा कपल के ताैर पर फेमस हैं। दंपती अक्सर विवादों में रहता है।

विज्ञापन
Jalandhar Kulhad Pizza couple Unfollowed each other on social media, divorce rumours intensify
कुल्हड़ पिज्जा दंपति - फोटो : संवाद

विस्तार

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाला जालंधर का चर्चित कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में है। सहज अरोड़ा-गुरप्रीत कौर ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद चर्चा छिड़ गई है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। 
विज्ञापन


सहज अरोड़ा के अकाउंट पर उनकी पत्नी गुरप्रीत का नाम लिखा हुआ था मगर गुरप्रीत के अकाउंट से उनका नाम भी हटा दिया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक लेने की अफवाह फैली हुई है। फिलहाल कपल द्वारा इसे लेकर कोई बयान नहीं जारी किया गया है। 
विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ था हैक

हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी कपल द्वारा साझा की गई थी। मगर बाद में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।

विवादों में रहती है निजी जिंदगी 

कपल पहली बार विवाद में तब आया, जब उन्होंने एक एयर राइफल के साथ फोटो शेयर की। इस मामले में जालंधर सिटी पुलिस ने गन कल्चर प्रमोट करने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया था। हालांकि दोनों को थाने में ही जमानत दे दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed