फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar: Excise policy of Punjab under doubt

Jalandhar : संदेह के घेरे में पंजाब की आबकारी नीति, यूपी में जिस कंपनी के लाइसेंस रद्द... उसी को ठेका

Thu, 02 Mar 2023 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 03:42 AM IST
सार

विपक्ष का आरोप है कि पंजाब में पिछले वर्ष एक जुलाई से जो शराब नीति लागू की गई थी, वह भी दिल्ली की तर्ज पर ही बनाई गई थी। 

विज्ञापन
Jalandhar: Excise policy of Punjab under doubt
demo pic...

विस्तार

शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की आबकारी नीति भी संदेह के घेरे में आ गई है। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब में पिछले वर्ष एक जुलाई से जो शराब नीति लागू की गई थी, वह भी दिल्ली की तर्ज पर ही बनाई गई थी। 

विज्ञापन


सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब सरकार ने सोमवार को ही अपनी वेबसाइट से लाइसेंस के नवीनीकरण (रिन्युअल) का फॉर्म हटा लिया है। इसके प्रपत्रों में लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए शर्तों का कोई उल्लेख नहीं था। अब विपक्ष और आक्रामक हो गया है और नए सिरे से पूरी नीति की जांच की मांग कर रहा है। भाजपा नेता व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को एक शिकायत भेजी थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि पंजाब में दिल्ली की उन दो कंपनियों को सुपर एल-1 लाइसेंस दिए गए, जो दिल्ली में शराब का कारोबार कर रही थीं। यह लाइसेंस इन्हीं कंपनियों को दिया जाए, इसके लिए नियम भी उसी हिसाब से बनाए गए। शिकायत के अनुसार दो बड़े अधिकारियों ने फाइल पर आपत्ति लगाई, तो उनका तबादला कर दिया। उन्हें ट्रेनिंग पर भेजकर नए अधिकारियों से इसे मंजूर करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, अभी तक पंजाब में ठेकेदार एल-1 लाइसेंस से शराब की खरीद करते आ रहे हैं, लेकिन पिछले वर्ष दो बड़ी कंपनियों को सुपर एल-1 लाइसेंस दिया गया। सारे एल-1 लाइसेंस धारक ठेकेदारों को इनके अधीन कर दिया गया। सवाल उठने का एक बड़ा कारण यह भी है कि उत्तर प्रदेश में जिस कंपनी के लाइसेंस रद्द हैं, उसे ही पंजाब में शराब बिक्री का ठेका दे दिया गया। इन दो कंपनियों को शराब बिक्री में 10 प्रतिशत के करीब मुनाफा मिलता है। 


विपक्ष का आरोप : पंजाब के अधिकारियों ने सिसोदिया के साथ की थी बैठक
दिल्ली में शराब के एल-1 लाइसेंस ब्रैडको व अनंत वाइन्स के पास थे। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि 30 मई-22 को सिसोदिया ने दिल्ली में सरकारी कोठी में बैठक बुलाई थी, जिसमें पंजाब के आबकारी मंत्री और अधिकारी भी पहुंचे थे। ईडी को दी गई शिकायत के अनुसार थोक कारोबार का काम सिर्फ दो ही कंपनियों को मिले, इसके लिए सारा खाका व नियम भी उसी हिसाब से तैयार किए गए। इससे ब्रैडको व अनंत वाइन्स का पंजाब के शराब कारोबार में कब्जा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed