{"_id":"68dfcd01793c9cc77800cb01","slug":"jalandhar-doctors-adopt-flood-affected-families-of-baupur-village-in-kapurthala-jalandhar-news-c-16-1-pkl1066-835464-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जालंधर के डॉक्टरों ने कपूरथला के बाऊपुर गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जालंधर के डॉक्टरों ने कपूरथला के बाऊपुर गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद लिया
विज्ञापन
फोटो
-- --
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। मानवता की मिसाल पेश करते हुए जालंधर के प्रमुख डॉक्टरों ने जिला कपूरथला के बाऊपुर गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद लिया है। यह कार्य प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. बलबीर सिंह भौरा, निदेशक अकाल आई हॉस्पिटल, जालंधर और धरत सुहावी (एक पर्यावरण संगठन) के संस्थापक अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया है। इस अभियान को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों की पीठ भी थपथपाई।
चिकित्सकों ने रंगला पजाब फंड के लिए 10 लाख रुपये का चेक भी दिया। इस दौरान अकाल आई अस्पताल के डॉ. बलबीर सिंह भौरा, हार्ट एंड केयर बेस्ट अस्पताल के डॉ. रमन चावला, मॉडर्न अस्पताल जालंधर के डॉ. हरमीत पाल सिंह, कैपिटॉल अस्पताल के डॉ. सीएस पृथी, आई स्पेशलिस्ट डॉ. वीके महाजन, दलजीत सिंह, पूर्व विंग कमांडर. पीपी सिंह, ग्रीन प्लैनेट ने राशि एकत्रित कर रंगला पंजाब फंड के लिए दी। इसकी मंत्री बलवीर सिंह ने सराहना की।
डॉ. सतबीर भौरा व डॉ बलवीर भौरा ने कहा कि यह गोद लेने का कार्यक्रम प्रभावित परिवारों को पुनर्वास, चिकित्सा सहायता, भोजन सहायता और आजीविका सहयोग प्रदान हमारे गांवों के लोग पंजाब की रीढ़ हैं। डॉक्टर होने के नाते यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके दुख में उनके साथ खड़े रहें। यह गोद लेने की पहल केवल राहत नहीं है बल्कि इन परिवारों को सम्मानपूर्वक फिर से खड़ा करने का वादा है।