{"_id":"8f761d0722b12a635da68ff90cfdd2d9","slug":"jalandhar-death-injured-bike-rider-death-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल बाइक सवार की मौत, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल बाइक सवार की मौत, प्रदर्शन
अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 15 May 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले पुलिस की गाड़ी की टक्कर में घायल बाइक सवार की वीरवार को मौत हो गई। 22 साल के युवा मनी की मौत के बाद आबादपुरा इलाके में रोष फैल गया।
लोगों ने शव के साथ नकोदर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सूचना पाकर एडीसीपी सिटी परमिंदर सिंह भंडाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपी पुलिस मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों में शामिल भाजपा नेता दीपक तेलू, सुशील सोंधी और रमेश बाली ने बताया कि 11 तारीख की रात को पुलिस की गाड़ी ने अमरजीत अस्पताल में कार्यरत मुलाजिम मनी और संजीव की टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए।
गाड़ी को पीएपी का मुलाजिम चला रहा था, जो एक खिलाड़ी भी था। घायलों को जोशी अस्पताल ले जाया गया, जिसमें मनी की वीरवार को मौत हो गई। दीपक तेलू ने बताया कि रात भर वह पुलिस मुलाजिमों को कार्रवाई के लिए बुलाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
बुधवार रात को कंट्रोल रूम पर बार-बार संदेश देने के बाद दो बजे पुलिस आई और मनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। तेलू ने एडीसीपी भंडाल को कहा कि तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, किस पीएपी के जवान को पकड़ा था, वह कहां चला गया कुछ पता नहीं है।
पुलिस ने तीन दिन तक तो घायलों का हाल भी नहीं जाना। इस पर भंडाल ने पुलिस मुलाजिमों की क्लास लगाई और लोगों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करवाएंगे। जिसके बाद लोग शांत हुए और मनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।