फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Congress Legal Cell chief resigns hurt by Raja Warring's statement

Jalandhar: जालंधर कांग्रेस लीगल सेल के प्रधान ने दिया इस्तीफा, राजा वड़िंग के बयान से थे आहत

Mon, 10 Nov 2025 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:14 PM IST
सार

एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने एक प्रेस वार्ता करके राजा वड़िंग पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि राजा वड़िंग ने जानबूझकर यह बयान दिया गया है। एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस के दलित नेता इस मामले को लेकर राजा वड़िंग के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं कर रहे है।

विज्ञापन
Jalandhar Congress Legal Cell chief resigns hurt by Raja Warring's statement
एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : संवाद

विस्तार

तरनतारन उपचुनाव के दौरान गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। राजा को पहले तो विपक्ष का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब कांग्रेस के भीतर से ही उनके बयान का विरोध होना शुरू हो गया है। 
विज्ञापन




इस मुद्दे को लेकर जालंधर जिला प्रधान कांग्रेस लीगल सेल, ह्यूमन राइट्स आरटी आई विभाग जालंधर एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने एक प्रेस वार्ता करके राजा वड़िंग पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि राजा वड़िंग ने जानबूझकर यह बयान दिया गया है। एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस के दलित नेता इस मामले को लेकर राजा वड़िंग के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं कर रहे है। उनका आरोप है कि राजा वड़िंग के अंदर अकड़ भरी हुई है। एडवोकेट ने कहा कि वड़िंग की तरफ से आए दिन विवादित बयान दिए जा रहे है, जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने चेतावनी दी है कि वह जल्द किसान नेताओं और दलित भाईचारे के साथ मिलकर राजा वड़िंग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से राजा वड़िंग को प्रधानगी से हटाने व उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed